सक्ती नगर के थाना चौक के पास सिद्ध हनुमान मंदिर में बह निकली गंगा की धारा


सक्ती – सक्ती नगर के कचहरी चौक में सिद्ध हनुमान मंदिर में आज सुबह लगभग 3:00 बजे बोरवेल से पानी के लिए खुदाई शुरू की गई थी। जो प्रातः लगभग 7:00 बजे तक चलती रही खुदाई शुरू होने के पूर्व हनुमान परिवार के सदस्यों के द्वारा खुदाई के स्थान पर नींबू एवं नारियल से पूजा अर्चना कर हनुमान जी से विनती करके शुरू की गई थी परंतु लगभग 675 फुट खुदाई होने तक धूल से पूरा वातावरण धूलमय हो गया था एक बार परिवार के सदस्यों में निराशा का वातावरण हो गया था परंतु हनुमान जी एवं गंगा मैया की ऐसी कृपा हुई की चारों ओर पानी ही पानी हो गया सिद्ध हनुमान परिवार की सभी सदस्य खुदाई के चारों ओर नाचते घूमते हुए उक्त खुदाई के पानी से नहा कर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे थे एवं सर्वप्रथम वहां से लोटा में जल लेकर हनुमान मंदिर के प्रथम सीढ़ी पर जल चढ़कर हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया एवं उन्हें काजू कतली बर्फी का भोग लगाकर बांटी गई परिवार के सभी सदस्यों ने सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सांसद महोदय कमलेश जांगड़े, चिंटु ठाकुर बोरवेल वाले, पिंटू ठाकुर का बहुत-बहुत धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।


