सक्ती

जिला सक्ती से बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों के दावा-आपत्ति सूची जारी, 09 मार्च तक

सक्ती –  राज्य शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के लिए जारी रणनीति एवं कार्ययोजना के तहत जिला सक्ती में कई ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सक्ती के अंतर्गत डभरा विकासखंड की 90, मालखरौदा विकासखंड की 69 तथा सक्ती विकासखंड की 25 ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त कर प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। उपरोक्त सभी ग्राम पंचायतों के नाम जिला सक्ती के जिला प्रशासन की वेबसाइट एवं एन.आई.सी. में अपलोड कर दिए गए हैं। जारी सूची पर यदि किसी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वह 09 मार्च 2026 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।