डॉ खिलावन साहू ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा में ध्वजारोहण




सक्ती । गणतंत्रता दिवस की धूम पूरे देश में रही वही नगरदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर साहू ने कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी के कारण हमें आजादी मिली और देश के महापुरुषों ने 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद आदि महापुरुषों का बड़ा योगदान रहा आज का दिन उन सब शहीदों और महापुरुषों को याद करने का दिन है जिन्होंने आजादी से लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं इस मौके पर विशिष्ट तिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती गुलेश्वरी कंवर ,सरपंच बॉम्बे लाल यादव, अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप सरपंच लता विजेंद्र कंवर, सोसायटी अध्यक्ष गोपाल जयसवाल,बहोरान लाल साहू ,योगेंद्र जायसवाल, संतोष दिनकर ,करम सिंह कंवर, धरम कंवर, ऋषि श्रीवास, प्राचार्य छत राम सिदार, शिक्षक गण, पंचगण , पालकगण एवं छात्र, उपस्थित रहे।
तो वहीं नगरदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती गुलेश्वरी कंवर एवं सरपंच बॉम्बे लाल यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री विनोद जायसवाल ने की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपसरपंच श्रीमती लता विजेंद्र कंवर, सोसायटी अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, बहोरान लाल साहू, योगेंद्र जायसवाल, संतोष दिनकर, करम सिंह कंवर, धरम कंवर, ऋषि श्रीवास, सिया राम साहू, शिक्षकगण, पंचगण, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


