सक्ती

कलेक्टर द्वारा वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

सक्ती –   कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा सक्ती जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित की गई है। जारी आदेश के अनुसार नवाखाई 18 सितम्बर शुक्रवार, दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार और दीपावाली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवम्बर सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंको एवं कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।