सक्ती

अब इस देश में भी चलेंगे भारत के 200 और 500 के नोट, ये होगी शर्त

सक्ती –  नेपाल सरकार ने  भारतीय उच्च मूल्य वर्ग के नोटों पर एक दशक से जारी बैन को हटा दिया है. अब भारतीय और नेपाली नागरिक 200 और 500 रुपये के नोट भी नेपाल ले जा सकेंगे. पहले केवल 100 रुपये तक के भारतीय नोट ही नेपाल में ले जाए जा सकते थे । 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगा एक दशक पुराना प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे अब पर्यटक 25,000 रुपये तक की नई भारतीय मुद्रा अपने साथ ले जा सकेंगे। अगर आप सर्दियों की छुट्टियों या न्यू ईयर पर नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं या वहां व्यापार के सिलसिले में आपका आना-जाना लगा रहता है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर है। अब आपको नेपाल बॉर्डर या एयरपोर्ट पर अपने 200 और 500 रुपये के नोटों (INR 200 and 500 notes in Nepal) को खुल्ला कराने या बदलने की टेंशन नहीं लेनी होगी। नेपाल सरकार ने लगभग एक दशक बाद भारतीय करेंसी (India Nepal currency rules) को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है, जिससे पर्यटकों और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। सरकार ने 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों (Indian Currency in Nepal) पर लगा लंबा प्रतिबंध हटा दिया (Nepal lifts ban on Indian notes) है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आप भारत से नेपाल जाते समय अपनी जेब में 100 रुपये से बड़े नोट भी रख सकते हैं। नेपाल के सूचना व संचार मंत्री और सरकार के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने इस आशय की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भारत और नेपाल के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है।