सक्ती के वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित नारायण प्रसाद शर्मा का निधन

भाजपा परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, सक्ती के प्रतिष्ठित मारवाड़ी बासा के संचालक थे नारायण प्रसाद शर्मा
सक्ती – भारतीय जनता पार्टी सक्ती नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला भाजपा मंत्री तथा सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती के पूर्व अध्यक्ष पंडित नारायण प्रसाद शर्मा का आज दिनांक- 5 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे राजधानी रायपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया, वे 76 वर्ष की उम्र के थे, तथा उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 5 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे उनके रायपुर महावीर नगर स्थित अस्थाई निवास से अंतिम संस्कार यात्रा निकलकर राजेंद्र नगर मुक्तिधाम रायपुर में किया गया, पंडित नारायण प्रसाद शर्मा के निधन से जहां भाजपा परिवार में शोक की लहर फैल गई है, तो वहीं वे पूर्व में सक्ती शहर के प्रतिष्ठित मारवाड़ी भोजनालय बासा के संचालक भी थे, तथा सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती के भी पूर्व में अध्यक्ष पद का निर्वहन भी कर चुके हैं, पंडित नारायण प्रसाद शर्मा के निधन पर जहां भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा पंडित नारायण प्रसाद शर्मा भाजपा सक्ती नगर मंडल के वर्तमान अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू के पूज्य ताऊ जी थे।


