नई साज सज्जा के साथ सक्ती नगर का प्रसिद्ध रौताही मेला का भव्य शुभारंभ


नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर ने काटा फीता
सक्ती – सक्ती शहर के स्टेशन रोड में रौताही मेंले का भव्य आयोजन 3 दिसंबर को नगर पालिका परिषद सक्ती के ऊर्जावान अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के आतिथ्य में संपन्न हुआ, इस दौरान विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी ने पूजा अर्चना करवा कर शुभारंभ का कार्यक्रम संपन्न कराया तो वहीं इस अवसर पर मेंला आयोजन समिति के गुप्ता जी, श्याम सुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले) सहित अन्य सदस्यों ने आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया, इस दौरान नगर पालिका सक्ती के उपाध्यक्ष भारत यादव एवं नगर पालिका सक्ती के निर्वाचित पार्षद सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, मेले का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा की सक्ती शहर में दशकों से रौताही मेले का आयोजन होता रहा है, एवं रोताही मेले में जहां विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन झूले, खेल,तमाशा एवं अन्य राज्यों से मीना बाजार आये हैं, तो वहीं सक्ती शहर की यह पुरानी परंपरा रही है वहीं भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने भी मेला आयोजन समिति को धन्यवाद स्थापित किया, साथ ही कहा की सक्ती शहर में ऐसे आयोजन से लोगों का मनोरंजन होता है, तो वही बच्चों के लिए भी यहां विभिन्न प्रकार के झूले, खेल तमाशा आए हुए हैं उल्लेखित हो की सक्ती का रौताही मेला लगभग 1 महीने तक चलेगा एवं इस मेले को इस वर्ष आकर्षक स्वरूप दिया गया है, तथा स्टेशन रोड में यह मेला स्थापित किया गया है जो की प्रथम दिवस शहर सहित आसपास के लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा एवं हजारों की संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर इसका आनंद लिया तथा तरह-तरह के व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया, मेला आयोजन समिति द्वारा आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए बहुत सुंदर व्यवस्था की गई है, तथा पूरे मेले में चारों ओर रोशनी की व्यवस्था की गई है तो वहीं मुख्य मार्ग पर मेट बिछाई गई है जिससे धूल इत्यादि की समस्या का सामना न करना पड़े, मेले परिसर में सक्ती थाने के टी लखन पटेल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से तैनात देखा गया


