शिव बारात आयोजन समिति सक्ती के अध्यक्ष चुने गए चिराग अग्रवाल

15 फरवरी को होगा भव्य शिव बारात का आयोजन
सक्ती – सक्ती शहर सहित पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध सक्ती के शिव बारात आयोजन समिति के नए सत्र- 2026 के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी शहर के युवा समाजसेवी, धर्म प्रेमी चिराग अग्रवाल को सौंपी गई है, उपरोक्त चयन हेतु एक बैठक का आयोजन 16 नवंबर को स्थानीय विश्राम गृह में किया गया, जिसमें काफी संख्या में शिव बारात आयोजन से जुड़े धर्म प्रेमी मौजूद रहे तथा इस दौरान सर्वसम्मति से चिराग अग्रवाल को आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाली शिव बारात की आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया, चिराग अग्रवाल ने अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सोपी गई है,मैं पूरी सजगता के साथ कार्य करूंगा तथा विगत वर्षों की तुलना में आने वाले सत्र में शिव बारात का आयोजन भव्य रूप से सभी धर्म प्रेमियों के सहयोग से होगा ऐसा विश्वास दिलाता हूं, 16 नवंबर को आयोजित बैठक के दौरान अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने चिराग अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,जिसमें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शिव बारात आयोजन समिति के संस्थापक रवि शर्मा, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, पप्पू अग्रवाल, सावन अग्रवाल, विक्की अग्रवाल,सूरज राजपूत, दीपक शेरू अग्रवाल,अभिषेक सराफ बंटी, सुनील खेतान,रवि नीटू अग्रवाल शामिल है


