सक्ती

संस्कार विद्या मंदिर हसौद में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

चाचा नेहरू के जीवन मूल्यों से बच्चों को कराया अवगत

सक्ती –   देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के पावन अवसर पर संस्कार विद्या मंदिर हसौद में बाल दिवस बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली निबंध प्रतियोगिता खेलकूद प्रतियोगिता तथा आनंद मेला सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आनंद मेले में बच्चों ने स्वयं के हाथों से तैयार स्वादिष्ट व्यंजन एवं विभिन्न पकवानों के स्टॉल लगाए जिसमें सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक गतिविधियाँ रहीं। विद्यालय के प्राचार्य के. आर. सोनवानी ने चाचा नेहरू के संघर्ष, देश निर्माण में उनके योगदान तथा बच्चों के प्रति उनके स्नेह पूर्ण दृष्टिकोण के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी नेहरू जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विचार बच्चों के साथ साझा किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि पालकगण तथा विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्य के. आर. सोनवानी विकास सोनवानी युवराज कुर्रे रंजीत बरेठ राकेश श्रीवास राधिका निराला नीतू मैम रागिनी मधुकर ज्योति मैम रूबिना मैम सहित सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।