एरिया कान्फ्रेन्स ‘सत्या’ आयोजन में लीनेस क्लब सक्ती को मिले 21 एवार्ड

सक्ती । आल इंडिया लीनेस क्लब्स सीएम-1 संपदा का एरिया-1 की एरिया आफिसर लीनेस आरती तिवारी ने एरिया कान्फ्रेन्स सत्या का आयोजन रायगढ़ के पिंक पर्ल होटल में किया जिसमें 6 क्लबों के सदस्यों ने सहभागिता की। मंचस्त लीनेस आरती तिवारी के साथ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनीता कपूर ,गेस्ट आंफ आनंर नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष लीनेस मीरा पासवान, डिस्ट्रिक सेक्रेटरी सुमिता पांडे , एक्जीक्यूटिव आफिसर लीनेस शालू पाहवा , एवं आयोजन क्लब की अध्यक्ष उपास्थित रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर, स्वागत गीत, स्वागत नृत्य के साथ हुआ ध्वज वंदना लीनेस अनीता सिंह ने पढा, राष्ट्र गान पूनम साहू ने कराया बैनर प्रेजेंटेशन के बाद एवार्ड वितरण एरिया आफिसर द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि मेरे एरिया के सभी सदस्यों ने एक से एक सेवा कार्य किया है सभी श्रेष्ठ है जिसमें श्रेष्ठ स्क्रेप बुक का सक्ती क्लब को मिला, श्रेष्ठ अध्यक्ष लीनेस अल्का कंवर, श्रेष्ठ सचिव लीनेस भगवती देवांगन, श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष लीनेस पूनम साहू को मिला एंव चेयरपर्सन लीनेस निधि सिंह, लीनेस लता नायक, लीनेस राम कुवर साहू, लीनेस मीरा देवांगन, लीनेस सुमन सिहं, लीनेस रीता राज, लीनेस ललिता साहु, लीनेस गोपी जायसवाल, लीनेस शोभा सिंह, लीनेस प्रियंका पात्रा, लीनेस मंजु जायसवाल, लीनेस संगीता तिवारी, लीनेस प्रभा जायसवाल सभी को अपने द्वारा किये सेवा कार्य के लिये श्रेष्ठ एवार्ड मिला लकी विनर का पुरूस्कार निधि सिंह को मिला इस अवसर पर एरिया वन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


