सक्ती

सक्ती जिले के बच्चों ने सीबीएसई में लहराया परचम. वहीं भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल की मेधावी बिटिया आराध्या ने हासिल किया 97% अंक.जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की क्षमां अग्रवाल एवं वंश अग्रवाल ने भी हासिल की सफलता

सक्ती जिले के बच्चों ने सीबीएसई में लहराया परचम. वहीं भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल की मेधावी बिटिया आराध्या ने हासिल किया 97% अंक.जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की क्षमां अग्रवाल एवं वंश अग्रवाल ने भी हासिल की सफलता kshititech

सक्ती –  भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल की बिटिया आराध्या ने हासिल किया 97% अंक सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा क्षेत्र निवासी एवं भाजपा के जिला महामंत्री समाजसेवी दीपक अग्रवाल तथा श्रीमती कविता अग्रवाल की मेधावी बिटिया आराध्या अग्रवाल ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा से 12वीं सीबीएसई बोर्ड में 97% अंक अर्जित कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। तो वहीं उनकी सफलता पर भारतीय जनता पार्टी जिला शक्ति सहित सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति की क्षमां अग्रवाल ने हासिल किए 96.4% अंक
सक्ती शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी खुशबू गारमेंट्स के संचालक कमल अग्रवाल एवं समाजसेवीका श्रीमती सरिता अग्रवाल की मेधावी बिटिया क्षमां अग्रवाल ने सक्ती के कंचनपुर स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं सीबीएसई में 96.4% अर्जित कर पूरे सक्ती का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।