कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाईन आवेदन 21 अक्टूबर तक आमंत्रित

सक्ती – पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीट के लिए ऑनलाईन आवेदन करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ हो चुका है। ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 तक विस्तारित की गई है एवं प्रवेश परीक्षा 07 फरवरी 2026 को आयोजित की जायेगी। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सी.बी.एस.ई. अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 तक हो। नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ पर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सी.बी.एस.ई. अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 तक हो। नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/ पर आवेदन कर सकते हैं।


