सक्ती

सक्ती जिले ने आवास निर्माण में बनाया नया रिकॉर्ड

सक्ती जिले ने आवास निर्माण में बनाया नया रिकॉर्ड kshititech

वर्ष 2024-25 में 30512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा नवगठित जिला सक्ती

सक्ती- कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के दिशा निर्देशन में जिले ने आवास निर्माण के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नवगठित सक्ती जिला निरंतर उपलब्धियों की ओर आगे बढ़ रहा है। नवगठित सक्ती जिले की इस विशेष उपलब्धि पर कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक जीवन देना है। सक्ती जिला इस दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  द्रौपदी किर्तन चन्द्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पात्र परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हो पाया है।
 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2016 से 2023 तक 44,319 आवासों का निर्माण पूरा किया गया है, जो 95 प्रतिशत्  की उपलब्धि है। इनमें जिला गठन उपरांत 10,182 आवास शामिल हैं। इसी तरह वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना अंतर्गत जिले में अब तक 30,512 आवास पूर्ण कर सक्ती राज्य का तीसरा ऐसा जिला बना है, जिसनें 30 हजार से अधिक आवास निर्माण कार्य पुरे किए है। इस प्रकार 2016 से अब तक 74831 आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। सक्ती जिला द्वारा नवगठित जिला होने के बाद भी यह उपलब्धि हासिल करना ग्रामीण विकास और जीवन स्तर सुधार की दिशा में प्रदेश स्तर पर मील का पत्थर है।