सक्ती
26 सितंबर को स्वर्गीय श्रीमती चंद्रावती देवी अग्रवाल का बारहवां एवं पगड़ी रस्म अग्रसेन चौक सक्ती में किया जाएगा


सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फर्म मंसाराम सत्यनारायण, पंचमुखी इंडेन गैस एवं कृष्णा स्टील के संचालक चंद्रशेखर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (पत्रकार), सुरेश अग्रवाल एवं कैलाश अग्रवाल (कल्ला) की पूज्य माताजी श्रीमती चंद्रावती देवी अग्रवाल का आकस्मिक निधन विगत दिनांक 16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को हो गया था, जिनका बारहवां एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम आगामी दिनांक- 26 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे निवास स्थान मनसा निवास, अग्रसेन चौक सक्ती में होगा, श्रीमती चंद्रावती देवी अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल सभा सक्ती, जिला सक्ती प्रेस क्लब सक्ती, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, सहित प्रदेश के विभिन्न पत्रकार संगठनों एवं एलपीजी डीलर वितरक संघ ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


