सक्ती
23 सितंबर को परसदा खुर्द के पूर्व सरपंच स्वर्गीय पूनीदास महंत का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम


सक्ती – ग्राम पंचायत परसदा खुर्द विकासखंड- सक्ती के पूर्व सरपंच श्री पुनीदास महंत जी का विगत दिनांक- 14 सितंबर 2025 दिन- रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था,उनका दशकर्म एवम चंदन पान कार्यक्रम आगामी दिनांक 23 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को उनके गृह ग्राम परसदा खुर्द में होगा, श्री पुनी दास महंत स्कूल शिक्षा विभाग विकासखंड- सक्ती में पदस्थ व्याख्याता श्रीमती लक्ष्मी महंत के पति थे,एवं 23 सितंबर को शाम 4:00 बजे चौका आरती का कार्यक्रम होगा, पुनीदास महंत के निधन पर स्कूल शिक्षा विभाग सक्ती, भारत स्काउट गाइड जिला संघ सक्ती सहित विकासखंड के जनप्रतिनिधियों एवम विभिन्न संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, श्री पुनीदास महंत रोजगार सहायक धरमदास एवं चूड़ामणि दास के भाई थे


