सक्ती शहर की दो बेटियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा में करी सफलता अर्जित

सक्ती – पूरे देश भर में चार्टर्ड अकाउंटेंट CA की फाइनल परीक्षा के घोषित परीक्षा परिणामो में सक्ती शहर की दो बेटियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में सफलता हासिल की है, सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फर्म बृजलाल श्यामलाल अग्रवाल के संचालक दिनेश बंसल एवं ऋतु बंसल की मेधावी सुपुत्री तथा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई-सक्ती के अध्यक्ष मुकेश बंसल की भतीजी प्राची बंसल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट CA की फाइनल परीक्षा में सफलता अर्जित की है,उनकी इस सफलता पर अग्रवाल सभा सक्ती, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं,तो वहीं प्राची बंसल भी अपनी सफलता से उत्साहित हैं, एवं उनकी बहन भी विगत दिनों शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी की टॉपर का गौरव हासिल कर चुकी है, एवं प्राची की सफलता से पूरा बंसल परिवार उत्साहित है, एवं उनके पिता दिनेश बंसल एवं माता रितु बंसल में भी कहा है कि उनकी बिटिया चार्टर्ड अकाउंटेंट के क्षेत्र में राष्ट्र की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान देना चाहती हैं, तथा प्राची की सफलता पर उनके सहपाठियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं
सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती की छात्रा रही है अंजलि चार्टर्ड अकाउंटेंट
सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फर्म हटरी चौक निवासी बृजलाल दीपक कुमार (बोरा वाले) के संचालक दीपक कुमार निगानिया की भांजी अंजलि अग्रवाल सुपुत्री मुकेश अग्रवाल एवं माता बबली अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर पूरे नगर को गौरवांनित किया है, अंजलि अग्रवाल की सफलता पर उनके परिवारजनों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी है, तो वहीं सक्ती के निगानिया परिवार में भी खुशी का माहौल है,ज्ञात हो की अंजलि अग्रवाल सक्ती की भांजी है, तथा उन्होंने अपने प्रारंभ से लेकर सम्पूर्ण शिक्षा सक्ती में ही रहकर की है, तथा अंजलि सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही है एवं उन्होंने अपनी सारी शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में ही ग्रहण की है,तथा उनकी शिक्षा में उनके मामा परिवार ने भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।


