सक्ती

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय सक्ती में  संविधान  दिवस मनाया गया

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय सक्ती में  आज 26 नवम्बर को संविधान  दिवस मनाया गया जहा संविधान की पुस्तक पर पुष्प चढ़ाकर प्रणाम कर संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया  भारतीय संविधान एक लिखित संविधान है जो दुनिया के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह संविधान संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर, 1949 को पारित किया गया था और 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ था
भारतीय संविधान में कई महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं यह संविधान के उद्देश्यों को बताती है और यह घोषणा करती है कि संविधान अपनी शक्ति सीधे जनता से प्राप्त करता है।
संविधान में नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा की गई है, जैसे कि समानता, स्वतंत्रता, और जीवन की सुरक्षा संविधान में संसदीय प्रणाली की व्यवस्था की गई है, जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच शक्तियों का विभाजन है।
संविधान में न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा की गई है, जिससे वह निष्पक्ष न्याय कर सके आज पूरा देश 75वां संविधान दिवस   मना रहा है, जो हमारे संविधान के महत्व और उसके प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल  नेताप्रतिपक्ष धनंजय नामदेव रंजन सिन्हा दीपक ठाकुर  अतुल शर्मा मनोज सिसोदिया  धरम रात्रे आदित्य अग्रवाल श्रीमती अनिता सिंह पुष्पेन्द्री कसेरा ममता साहू सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे मंच संचालन मंडल अध्यक्ष  अनूप अग्रवाल ने किया