जांजगीर चांपा

मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा का चुनाव संपन्न, शिखा अध्यक्ष बबीता सचिव कल्याणी कोषाध्यक्ष नियुक्त

जांजगीर चांपा ‌।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष अभी वर्ष 2024-25 हेतु मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा नैला जांजगीर का चुनाव 5.4.2024 को सत्संग भवन में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती शिखा अग्रवाल को अध्यक्ष श्रीमती बबीता गर्ग सचिव श्रीमती कल्याणी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष का दायित्व पूनम अग्रवाल मनीष अग्रवाल को दिया गया कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष शीतल पालीवाल द्वारा किया गया उन्होंने नए अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण कराया चुनाव उपरांत विजय हुए प्रत्याशियों को पुष्पमाला व गुलाल लगाकर बधाई प्रेषित की गई उक्त कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से महिला सदस्य भी उपस्थित है इनमें प्रमुख रूप से प्रियंका मोदी सुनीता मोदी की उपस्थिति रही उक्त चुनाव में मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा के सभी महिला सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे जिनके द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन पर नए पदाधिकारी को बधाई प्रेषित किया गया नए अध्यक्ष श्रीमती शिखा अग्रवालने अपने उद्बोधन में कहा गया कि जिस प्रकार मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा द्वारा निरंतर जनहित समाजसेवी कार्य किया जाता रहा है उसे हम लगातार करते रहेंगे और अपनी शाखा का नाम राष्ट्र व प्रदेश स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।