युवा नेता अंकित अग्रवाल बनाए गए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

अंकित का राजनैतिक प्रमोशन- भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति में सक्ती के अंकित को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सक्ती विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेताओं ने जताया प्रदेश का आभार, अंकित के मंडल से प्रदेश तक का सफर
सक्ती । जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर नया जिला बना सक्ती में पहली बार भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सक्ती नगर को स्थान मिला है,22 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की घोषित सूची में भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल के युवा ऊर्जावान अध्यक्ष अंकित अग्रवाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है, अंकित अग्रवाल की नियुक्ति से जहां विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार जताया है, तो वही नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित अग्रवाल ने भी कहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करेंगे, साथ ही सक्ती विधानसभा क्षेत्र में एवं पूरे प्रदेश में भी संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस पहल से भी युवा कार्यकर्ता उत्साहित हैं, एवं अंकित अग्रवाल ने विगत वर्षों में भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है, तथा उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, पूर्व में अंकित अग्रवाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष रह कर अपने दाइत्वो का बहुत अच्छे ढंग से निवाहन किया था जिसके चलते उन्हें विद्यार्थी परिषद से सीधे उन्हें भाजयुमो सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, एवं मंडल अध्यक्ष के बाद सीधे प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है इसके लिए अंकित अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया है।