पोरथा में 21 दिसंबर को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन

सक्ती – 21 दिसम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा में दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।यह सम्मेलन भारतमाता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने हेतु समग्र हिन्दू समाज को संगठित जागृत कर उनमें नई ऊर्जा चेतना भरने के उद्देश्य से किया जा रहा है।सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा से दोपहर 2.00 बजे राम कीर्तन मण्डली के सान्निध्य में सभी भाई बहन ग्राम भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक भागवताचार्य पंडित श्री राजेंद्र शर्मा जी संबोंधित करेंगे।प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय सक्ती की संचालिका ब्रम्हकुमारी तुलसी बहन नारी सक्ती जागरण पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।हिंदुत्व जागरण पर सतत प्रयास रत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक योगेश्वर साहू पंच परिवर्तन पर व्याख्यान करेंगे।सम्मेलन की अध्यक्षता हिन्दू महा सभा जिला सक्ती के उपाध्यक्ष हसंत राम धिरहे करेंगे।सम्मेलन की सफल बनाने आयोजन समिति के सदस्य गण ,सभी ग्रामवासी, महिला स्वसहायता समूह, राम नाम कीर्तन मंडली,सरस्वती शिशु मंदिरपरिवार,गायत्री परिवार, कल्याणी समिति, दुर्गा बाल विकास समिति, पूर्ण मनोयोग से लगे हुए हैं।


