Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती के लगातार स्कूलो का आकस्मिक
निरीक्षण से शिक्षकों में दहशत

जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती के लगातार स्कूलो का आकस्मिक<br>निरीक्षण से शिक्षकों में दहशत kshititech

शिक्षक स्कूल समय पर पहुँचे अन्यथा कार्यवाही के लिए रहे तैयार

सक्ती ‌। शैक्षणिक जिला सक्ती अंतर्गत संचालित शालाओं में से शासकीय हाई स्कूल जेठा,पू. मा.शाला जेठा एवं शा.प्रा.शाला जम्हापारा नन्देली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण की गई शालाओं में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई प्रधान पाठक और प्राचार्य को निर्देश देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने कहा कि दो दिवस के अंदर बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित होना चाहिए और पाठ्यक्रम समय सारिणी एवं दैनन्दिनी समय पर पूर्ण किया जाना होगा । उपस्थित सभी बच्चों को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी ब्लूप्रिंट एवं समय सारिणी अनिवार्य रूप से लिखाये एवं मध्यान्ह भोजन का संचालन सुचारू रूप से होना चाहिए।

शिक्षा पर कसावट लाने हर संभव प्रयास -डीईओ

आपको बता दे कि इस समय जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती लगातार स्कूलों की आकस्मिक निरीक्षण किये जा रहे है क्योंकि स्कूल खुलते ही अगर इनका ध्यान नही जाएगा तो शिक्षा की स्तर सुधर नही पायेगा क्योंकि कोरोना काल मे दो साल तक स्कूल बंद था जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई स्तर गिर चुके है, बहुत ही ज्यादा शिक्षकों को बच्चों की प्रति ज्यादा ध्यान देना होगा ।अगर शिक्षा विभाग की अधिकारी ध्यान नही दिया जाए तो शिक्षा की स्तर मजबूत नही हो पायेगा जिसके कारण संभवतः जिला शिक्षा अधिकारी लगातार जिले के सभी स्कूलों में निरीक्षण कर रहे है जिसके कारण अब शिक्षकों में दहशत है और शिक्षकों समय पर स्कूल जाने लगे है जिससे बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जा सके ।

शिक्षकों में कसावट लाने की जरूरत

आपको बता दे कि शैक्षणिक जिला सक्ती में 4 विकासखंड की कार्यालय है जिसमे जैजैपुर, सक्ती, मालखरौदा,और डभरा जहाँ पर शिक्षकों को ड्यूटी के समय बीईओ कार्यालय में घूमते हुए दिखाई देते है जो कि अनुचित है ऐसे शिक्षकों पर कसावट लाने की जरूरत है कुछ ऐसे शिक्षक है जो कि स्कूल जाकर उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर किसी न किसी बहाना कर बीईओ कार्यालय में मंडराते रहते है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई में प्रभावित होना संभव है ऐसे शिक्षकों पर नजर रखते हुए कार्यवाही की जरूरत है अगर किसी शिक्षकों को बीईओ कार्यालय जाने की जरूरत पड़ती भी तो ऑफिस कार्यालय साढ़े पांच बजे तक खुलती है राज्य सरकार ने सभी शासकीय आफिस की समय सारिणी भी जारी कर दिया गया कि दस से साढ़े पांच बजे तक जबकि स्कूलो की समय 10 से 4 बजे तक की है ।

शिक्षा विभाग में नींव को मजबूत व्यवस्था करने की जरूरत है । मेरे द्वारा लगातार स्कूलो की निरीक्षण किया जा रहा है और मेरा प्रयास भी है शिक्षक समय पर स्कूल आये और बच्चों को अच्छा से अच्छा संस्कार देंगे और रह गयी बात अगर शिक्षक स्कूल समय मे बीईओ कार्यालय में घूमते नजर आएंगे तो उचित कार्यवाही भी किया जाएगा।
श्री बी एल खरे
जिला शिक्षा अधिकारी,सक्ती