सक्ती
सक्ती के हटरी चौक में 11 सितंबर को गणपति बप्पा का हुआ जोरदार स्वागत


सक्ती – सक्ती शहर के हटरी चौक में विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले गणेश उत्सव कार्यक्रम में 11 सितंबर की शाम शक्ति चा राजा गणपति बप्पा की प्रतिमा को लाया गया इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी प्रदर्शन, विशेष चलचित्र प्रदर्शन ,आकर्षक अग्नि प्रदर्शन, मनमोहक कठपुतली प्रदर्शन एवं भव्य प्रकाश सज्जा के साथ जहां इनका आगमन हुआ तो वहीं भगवान श्री गणेश जी के आगमन पर समिति के सदस्य एवं पूरे मोहल्ले वासी उपस्थित रहे तथा सभी ने इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनाकर गणेश जी के आगमन पर उनका स्वागत अभिनंदन किया तथा अब आने वाले दिनों में भगवान श्री गणेश जी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा स्थापना कर पूजा अर्चना की जाएगी।
