सक्ती
15 फरवरी को शिव बारात में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष महंत जी को आयोजन समिति ने दिया न्यौता

नेता प्रतिपक्ष महंत जी बनेंगे बाबा भोलेनाथ के बाराती
सक्ती – 15 फरवरी को सक्ती शहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकलने वाली ऐतिहासिक शिव बारात में बाबा भोलेनाथ के बाराती के रूप में सक्ती के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत शामिल होंगे तथा सक्ती के राइजिंग स्टार ग्रुप शिव बारात आयोजन समिति ने 5 फरवरी को स्थानीय वासु रिसोर्ट में महंत जी के आगमन पर उन्हें कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया, इस दौरान शिव बारात आयोजन समिति समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल थे, तथा महंत जी ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए बाबा भोलेनाथ के दर्शन हेतु पहुंचने की बात कही।


