सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १३० वीं महाआरती में पंडित राजशेखर शर्मा हुए शामिल

सक्ती – नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १३० वीं महाआरती में पंडित राज शेखर शर्मा, गौ सेवक (बाराद्वार) ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा रिंकू निर्मलकर ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया। आज पंडित राजशेखर शर्मा ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा महाआरती में आमंत्रित करने के लिए साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको गौ सेवा के तत्पर रहना चाहिए। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन संस्कृति उत्थान की दिशा में महती कदम है।
आज सुबह का श्रृंगार प्रदीप गौतम तथा शाम का श्रृंगार लक्की अग्रवाल सुरेश अग्रवाल ने कराया एवं दीप प्रज्वलन संध्या वैष्णव, प्रेमलता जायसवाल माया ठाकुर के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की नारी शक्तियों ने किया ।
आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, पप्पू खर्रा ने चढ़ाया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, संदीप देवांगन
तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सतीश गबेल की ओर से कराया गया। विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल पर किया जा रहा है, जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर आप प्राप्त कर सकते हैं।