सक्ती

देशी  व अंग्रेजी शराब  परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देशी  व अंग्रेजी शराब  परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार kshititech

सक्ती/चंद्रपुर-   पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा   सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 11.06.2026 को जरिये मुखबीर  सूचना मिला कि ग्राम हरदी निवासी गिरधारी लाल चौहान सफेद शर्ट एवं काला पेंट पहने अपने मोटर साईकिल के डिक्की में शराब रखकर मिरौनी चौक की और आ रहा है सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर  बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी  गिरधारी लाल चौहान पिता सोनसाय उम्र 46 साल निवासी हरदी थाना चन्द्रपुर से देशी व अंग्रेजी शराब  05 लीटर 400 एम एल शराब को जप्त किया गया , आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 12.06.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।