कलेक्टर की अध्यक्षता में मातृ एवं शिशु मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित

सक्ती। आज दिनांक 06 जनवरी 2025 को कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में मातृ एवं शिशु मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में हुई मातृ एवं शिशु मृत्यु के कारणों की समीक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु ठोस एवं प्रभावी उपायों पर चर्चा की गई।
कलेक्टर द्वारा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की 100% पहचान, समय पर रेफरल, संस्थागत प्रसव, नवजात देखभाल तथा फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित एवं सतत समीक्षा किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।
उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर. के. राज, डॉ. कात्यायनी सिंह जिला नोडल अधिकार मातृत्व स्वास्थ्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला एमडीएसआर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


