सक्ती

ग्राम डोडकी में भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ

14वें वर्ष के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह

सक्ती-   ग्राम पंचायत डोडकी में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। ग्राम डोडकी में 10 नवंबर 2026 से सार्वजनिक अखंड नवधा रामायण का भव्य और भक्तिमय आयोजन अत्यंत धूमधाम से शुरू हो गया है। इस वर्ष यह आयोजन अपने सफलता के 14वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिसे लेकर समस्त ग्रामवासियों और मानस प्रेमियों में भारी उत्साह एवं हर्ष का माहौल है।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार, 10 नवंबर को गांव में निकाली गई एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। बाजे-गाजे और प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और ग्रामीण श्रद्धाभाव से शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया। इस 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन आगामी 19 नवंबर को सहस्त्रधारा स्नान और महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।
विद्वान आचार्यों की देखरेख में विधि-विधान से अनुष्ठान
डोडकी निवासी शिक्षक डॉ. जगदीश प्रसाद गबेल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन आयोजन को पूरी धार्मिक मर्यादा और विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए श्रेष्ठ आचार्यों को आमंत्रित किया गया है। कथा व्यासपीठ पर मुख्य आचार्य के रूप में पंडित रवींद्र मिश्रा (झूलकदम, सक्ती) और सह-आचार्य के रूप में पंडित मनीष पाण्डेय (सकर्रा) प्रतिष्ठित होंगे, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक कृत्य संपन्न कराए जाएंगे।
सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
आयोजन समिति ने इस वर्ष रामायण प्रतियोगिता को और अधिक रोचक तथा ज्ञानवर्धक बनाने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। पूरे नौ दिनों तक भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को संगीत और भजनों के माध्यम से प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन 19 नवंबर को फाइनल प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा।
प्रमुख पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है:
प्रथम पुरस्कार: ₹15,000 (सौजन्य: नवयुवक साथी, डोडकी)
द्वितीय पुरस्कार: ₹10,000 (सौजन्य: उमेश, रोहित एवं शिव प्रसाद)
तृतीय पुरस्कार: ₹8,000 (सौजन्य: चेतन प्रसाद गबेल, नवापारा खुर्द)
चतुर्थ पुरस्कार: ₹6,000 (स्व. बोधीराम सिदार की स्मृति में, सौजन्य: सुपुत्र रथ राम सिदार, छ.ग. सशस्त्र बल)
पंचम पुरस्कार: ₹4,200 (सौजन्य: राजेश गबेल, श्याम किराना स्टोर्स, नवापारा खुर्द)
षष्टम पुरस्कार: ₹3,000 (सौजन्य: योगेश साहू ‘बिल्लू’, डोडकी)
सप्तम पुरस्कार: ₹2,500 (सौजन्य: मनी प्रकाश व राकेश गबेल, नवापारा खुर्द)
अष्टम पुरस्कार: ₹2,100 (सौजन्य: प्रकाश ऑटो सेंटर, नवापारा खुर्द)
नवम पुरस्कार: ₹1,500 (स्व. बुधारू यादव की स्मृति में, सौजन्य: सुपुत्र चंद्रिका यादव)
दशम पुरस्कार: ₹1,500 (सौजन्य: पटेल ऑटो पार्ट्स डोडकी, बृज पटेल)
एकादश पुरस्कार: ₹1,200 (सौजन्य: श्री सूर्य चौहान, पतेरापाली)
विशेष एवं विधागत पुरस्कार:
बेस्ट प्रवचनकर्ता: ₹1,100 (सौजन्य: डॉ. जगदीश प्रसाद गबेल, शिक्षक डोडकी एवं श्याम स्वीट्स एंड नमकीन, बगबुडवा)
बेस्ट तबला वादक: ₹1,100 (सौजन्य: चेतन साउंड सर्विस एवं अशोक गबेल)
प्रोत्साहन पुरस्कार: बाहर से आने वाली प्रत्येक मानस पार्टी को ₹200 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
प्रथम रात्रि का पुरस्कार: अखंड नवधा रामायण समिति डोडकी द्वारा
द्वितीय रात्रि का पुरस्कार: संतोष साहू (सचिन, बगबुडवा वाले) द्वारा
तृतीय रात्रि का पुरस्कार: मां नर्मदे ग्राफिक्स (जगन्नाथपुरम, सक्ती) द्वारा
तैयारियां पूर्ण, भक्तिमय हुआ माहौल
अखंड नवधा रामायण समिति और ग्रामवासियों द्वारा इस विशाल आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन को लेकर डोडकी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी उत्साह है और प्रतिदिन देर रात तक संगीतमय रामायण की प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।