सक्ती

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने मायुम के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू) के निवास पर मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने मायुम के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू) के निवास पर मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों से की सौजन्य मुलाकात kshititech

सक्ती ‌- छत्तीसगढ़ शासन के राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने अपने सक्ती प्रवास के दौरान स्थानीय मायुम के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू) के निवास पर मारवाड़ी युवा मंच, शाखा सक्ती पदाधिकारियों से एक सौजन्य मुलाकात की। इस अनौपचारिक बैठक में युवाओं के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा के उपस्थित पदाधिकारियों ने राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष तोमर का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने मंच द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यों की जानकारी अध्यक्ष को दी।
चर्चा के दौरान राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा ही समाज और राष्ट्र के निर्माण की मुख्य धुरी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंच के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि युवाओं के रचनात्मक विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आयोग द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल (राजू) के निवास पर मारवाड़ी युवा मंच के प्रमुख पदाधिकारियों राजकुमार अग्रवाल राजू, मनीष कथूरिया, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, महेंद्र जिंदल सहित बजरंग अग्रवाल, भाजपा से जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे। बैठक का समापन सारगर्भित चर्चा के साथ अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।