सक्ती

चंद्रहासिनी माता का मिलेगा आपको खजाना- ₹300 की सहयोग राशि से बन सकते हैं आप खजाने के हकदार। आज ही खरीदें माता रानी का दान पत्र

चंद्रहासिनी माता का मिलेगा आपको खजाना- ₹300 की सहयोग राशि से बन सकते हैं आप खजाने के हकदार। आज ही खरीदें माता रानी का दान पत्र kshititech

सक्ती – सक्ती की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा अपने 27वीं पदयात्रा जो की 14 अक्टूबर 2026 दिन- बुधवार को सक्ती के महामाया दाई मंदिर से मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर तक पैदल निकाली जाएगी। इसके लिए इस वर्ष समिति द्वारा भक्तों के लिए माई का खजाना जिसमें ₹300 की सहयोग राशि देकर दान पत्र से खजाना प्राप्त किया जा सकता है।इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में स्कूटी, चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 7 भाग्यशाली विजेताओं को स्कूटी मिलेगी। पांचवें पुरस्कार के रूप में दो भाग्यशाली विजेताओं को रेफ्रिजरेटर, छठवें पुरस्कार के रूप में दो भाग्यशाली विजेताओं को एलइडी टीवी, सातवें पुरस्कार के रूप में दो भाग्यशाली विजेताओं को वॉशिंग मशीन, आठवें पुरस्कार के रूप में 10 भाग्यशाली विजेताओं को ट्राली वाले सूटकेस, नवम पुरस्कार के रूप में 10 भाग्यशाली विजेताओं को मिक्सर ग्राइंडर, दसवें पुरस्कार के रूप में 10 भाग्यशाली विजेताओं को ट्राली वाली सूटकेस, ग्यारहवें पुरस्कार के रूप में 10 भाग्यशाली विजेताओं को हाथ घड़ी। बारहवें पुरस्कार के रूप में 15 भाग्यशाली विजेताओं को स्पीकर एवं तेरहवें पुरस्कार के रूप में 15 भाग्यशाली विजेताओं को ईयरफोन मिलेगा।
19 अक्टूबर को होगा खजाने का वितरण
समिति के सदस्यों ने बताया कि माई के खजाने का वितरण कार्यक्रम 19 अक्टूबर 2026 दिन- सोमवार को दोपहर 3:00 से सामुदायिक भवन सक्ती में किया जाएगा तथा माई के खजाने में प्रत्येक रसीद के साथ भक्त जनों को उपहार के रूप में विशेष पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। तथा जिस भी काउंटर से भक्तजन दान पत्र लेंगे वहां से उन्हें प्रत्येक रसीदों के साथ यह विशेष पुरस्कार दिया जाएगा
पदयात्रा में सवामनी में भी दे सकते हैं अपना सहयोग
समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 अक्टूबर को निकलने वाली चंद्रहासिनी देवी की पदयात्रा के दौरान सवामणी मीठा हेतु ₹11000 की एवं फल हेतु 4100 की सहयोग राशि निर्धारित की गई है। जिसके लिए कोई भी भक्तजन इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं
19 अक्टूबर को कन्या भोज भंडारा एवं भजन संध्या का भी होगा आयोजन
चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा माई का खजाना कार्यक्रम के दौरान 19 अक्टूबर 2026 दिन- सोमवार को सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 11:00 बजे से कन्या भोज। भंडारा एवं प्रसिद्ध भजन गायक मोनू ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप रायगढ़ की भजन संध्या एवं आकर्षक झांकियों का भी कार्यक्रम रखा गया है ल।समिति ने सभी श्रद्धालुओं को इन समस्त कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है
14 अक्टूबर की पदयात्रा प्रारंभ होगी महामाया मंदिर सक्ती से
14 अक्टूबर को पदयात्रा महामाया मंदिर सक्ती से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी जो की टेमर, कनेटी, अड़भार, महा भंडारा भद्री चौक मोड में होगा, सिंघीतराई, वेदांता पावर प्लांट, धूरकोट, बघोद, अमलडीहा, मिरौनी होते हुए अग्रसेन भवन चंद्रपुर पहुंचेगी। जहां चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा यात्रियों का स्वागत करते हुए चंद्रपुर अग्रसेन भवन से मां चंद्रहासिनी मंदिर तक ले जाया जाएगा यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे आयोजित किया गया है
मां चंद्रहासिनी ट्रस्ट ने भी करी श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने की अपील
चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट चंद्रपुर के प्रबंध न्यासी गोविंद अग्रवाल ने भी जिले के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे चंद्रपुर की चंद्रहासिनी माता की पैदल पदयात्रा में सह परिवार शामिल हो। तथा अग्रवाल ने कहा कि यह पदयात्रा पूरे जिले के लिए गौरवशाली धार्मिक यात्रा है। जिसने विगत 25 वर्षों से पूरे प्रदेश में धार्मिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।