सक्ती
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नए संगठन महामंत्री बनाए गए कर्मवीर

विभिन्न राज्यों में संगठन महामंत्रियों के प्रभार में हुआ फेरबदल

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 24 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में नई नियुक्तियां की है। तथा इन नियुक्तियों के तहत जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर बनाए गए हैं तो वहीं विभिन्न राज्यों में प्रदेश संगठन महामंत्री बदले गए हैं। तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विभिन्न पदों पर भी नई नियुक्तियां की है।तथा लोकसभा चुनाव 2029 एवं विभिन्न राज्यों में होने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर यह बड़ा फेरबदल किया गया है।
