सक्ती

मूसलाधार बारिश ने पानी निकासी व्यवस्था की खोली पोल

मूसलाधार बारिश ने पानी निकासी व्यवस्था की खोली पोल kshititech
मूसलाधार बारिश ने पानी निकासी व्यवस्था की खोली पोल kshititech

सक्ती / बिर्रा – जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में प्रत्येक गुरुवार को साप्ताहिक आम बाजार और प्रत्येक दिन हटरी बाजार लगता है। जिससे पंचायत को लाखों रुपए की आए सालाना होती है। लेकिन इसके बावजूद भी पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारी के मनमानी और उदासीन रवैया के कारण बाजार में बरसाती पानी से निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है। लिहाजा 17 सितंबर दिन गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश में बाजार में व्यवसाईयों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
     गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत सबसे बड़ा राजस्व आय देने वाला ग्राम पंचायत बिर्रा के बाजार में 17 सितंबर दिन गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश में व्यापारियों के समान तैरते हुए नजर आए। बाजार के आसपास चारों तरफ बरसाती पानी का जमाव होने के कारण व्यापारियों को और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत बिर्रा में प्रत्येक गुरुवार को साप्ताहिक आम बाजार और प्रत्येक दिन हटरी बाजार लगता है। जिससे पंचायत को लाखों रुपए की सालाना आय होती है। लेकिन इसके बावजूद भी पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारी के मनमानी एवं उदासीन रवैया और स्वेच्छा चारिता के कारण  बाजार में बरसाती पानी से निपटने के लिए कोई पुख्ता ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। लिहाजा 17 सितंबर दिन गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश में बाजार में व्यवसाईयों और सामान खरीदने पहुंचे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन मजेदार बात यह है कि इसके बावजूद भी पंचायत पदाधिकारी बाजार में मुरम या डस्ट डालने में रुचि नहीं ले रहे हैं। और न ही बाजार के आसपास के नालियों में साफ सफाई भी नहीं करवा रहे हैं। जिससे बरसाती पानी जल्दी से नाली के माध्यम से नदी नाले तक पहुंच जाए।
    बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन ग्राम पंचायत बिर्रा को बाजार से सालाना लाखों रुपए की आय होने के बावजूद भी व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।