दशहरे के आयोजन के लिए सक्ती जिले की कलेक्टर, पुलिस कप्तान, जिला पंचायत सीईओ एवं नगर पालिका अध्यक्ष को मारवाड़ी युवा मंच ने दिया अतिथि का निमंत्रण


सक्ती – मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा द्वारा 20 अक्टूबर को सक्ती जिला मुख्यालय के बुधवारी बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम मैदान में विजयदशमी दशहरे का आयोजन किया गया है। इस मेले के आयोजन में रात्रि कालीन होने वाले विजयादशमी महोत्सव के लिए युवा मंच की सक्ती शाखा ने 16 सितंबर को सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन, सक्ती जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, सक्ती जिले के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें विजयादशमी महोत्सव के आयोजन का निमंत्रण दिया साथ ही अतिथि के रूप में रात्रि कालीन महोत्सव में आने का आग्रह भी किया। जिस पर समस्त सम्माननीय अधिकारियों द्वारा यथासंभव दशहरे के इस आयोजन में पहुंचने का आश्वासन भी दिया गया। साथ ही मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा ने बताया कि मंच द्वारा विगत वर्ष भी भव्य रूप से दशहरे मेले का आयोजन किया गया था तथा सक्ती शहर की दशकों पुरानी दशहरे मेले की परंपरा को युवा मंच ने आगे बढ़ाते हुए यह बीड़ा उठाया है। जिसे जन सहयोग से संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, गजेंद्र डालमिया गज्जू, अनुराग जिंदल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
