सक्ती

सक्ती के राजा गणेश पंडाल में प्रतिदिन रात्रि समय होगा भव्य भंडारा

सक्ती के राजा गणेश पंडाल में प्रतिदिन रात्रि समय होगा भव्य भंडारा kshititech

सक्ती –  जिला मुख्यालय सक्ती के हटरी चौक स्थित एचसीएस राइजिंग स्टार ग्रुप द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सक्ती के राजा गणेश पंडाल की स्थापना कर भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जा रही है तथा यह गणेश पंडाल जहां पूरे जिले में अपने आप में एक अनूठा पंडाल है तथा इस पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं एवं इस वर्ष भी गणेश पूजा समिति द्वारा रात्रि 8:00 बजे से प्रतिदिन भंडारा का कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालु भक्तों के लिए परिवार सहित भोजन प्रसाद ग्रहण करने हेतु मात्र ₹100 में टिफिन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। तथा कोई भी भक्तजन निर्धारित समय पर आकर टिफिन की सुविधा भी ले सकता है एवं प्रतिदिन नियमित रूप से सक्ती के राजा भगवान गणेश जी की जहां भव्य पूजा अर्चना हो रही है तो वहीं प्रतिदिन पूजा अर्चना में भी सैकड़ो की संख्या में मोहल्ले वासी शामिल होकर गणेश जी की आराधना करते हैं
सक्ती के राजा गणेश जी का आगमन एवं विसर्जन कार्यक्रम भी होता है अनूठा
एच सी एस राइजिंग स्टार ग्रुप सक्ती द्वारा आयोजित सक्ती के राजा गणेश पूजा का आयोजन अपने आप में अनूठा है। भगवान गणेश जी की प्रतिमा का वेलकम कार्यक्रम भी जहां बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया गया तो वहीं इस गणेश प्रतिमा का विसर्जन भी अपने आप में एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में जाना जाता है।