सक्ती

सक्ती कलेक्टर जय श्री जैन ने जिले वासियों से करी अपील

17 सितंबर की रात्रि 7:00 बजे अपने घरों में जलाएं आशीर्वाद का दीया। सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर ने किया आग्रह

सक्ती कलेक्टर जय श्री जैन ने जिले वासियों से करी अपील kshititech

सक्ती –  सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता निभाने की अपील की। श्रीमती जय श्री जैन ने वीडियो संदेश के माध्यम से सक्ती जिले के सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा है कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ के रूप में सभी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ करें। तथा रात्रि 7:00 से यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ होगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पं. दीनदयाल स्टेडियम, सक्ती में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिलेवासी अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें। उन्होंने जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन ने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाला सेवा संकल्प अभियान में जिले के सभी स्थानो पर यह कार्यक्रम होगा। तो वही इसमें रंगोली एवं विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं भी होंगी तथा सभी इस कार्यक्रम में शामिल हो।