राठौर समाज इकाई सक्ती की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुवा गठन

सक्ती – ऑफिसर कॉलोनी स्थित जयप्रकाश राठौर के निवास स्थान में आज राठौर समाज -इकाई सक्ती की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारियों को समाज की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष – नवधा राठौर, उपाध्यक्ष – रमेश राठौर, सचिव – जीवेन्द्र राठौर, कोषाध्यक्ष – देवेन्द्र राठौर निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर इकाई के संरक्षक बनाए गए हैं। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष नवधा राठौर ने कहा कि वे अपने न केवल सक्ती इकाई वरन सम्पूर्ण समाज के चहूमुँखी विकास हेतु निरंतर कार्य करेंगे और समाज के हितों के लिए निरंतर भूमिका निभाएंगे। ज्ञात हो कि श्री नवधा राठौर अभी दो माह माह पूर्व 30 जून को ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनिया कला से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं । आज की बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय राठौर समाज के दोनों पूर्व महासचिव राजेंद्र राठौर और महेंद्र राठौर तथा राठौर विकास फाउंडेशन के सचिव डॉ राकेश राठौर की उपस्थिति रही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा इकाई सक्ती में शिक्षक दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षक सदस्यों का अक्षत् चंदन लगाकर श्रीफल शाल के साथ अभिनंदन किया गया और शिक्षक के रूप में समाज में उनके योगदान को सराहा गया। बैठक में मुख्य रूप से जय प्रकाश राठौर , दुर्गा राठौर, तुलसी राठौर , हिम्मत राठौर , श्याम राठौर , संतोष राठौर , प्रेम राठौर , सुरेंद्र राठौर, गौरी शंकर राठौर , मनमोहन राठौर उपस्थित रहे।
