सक्ती

अंचल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व  उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष से  गूंजा शहर

अंचल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व  उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया kshititech

सक्ती –  अंचल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व  उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ मंदिरों से लेकर घरों तक ’नंद के घर आनंद भयो’  जय कन्हैया लाल की, के जयकारे गूंज उठे। मथुरा-वृंदावन समेत देशभर के कृष्ण मंदिरों में जन्मोत्सव के बाद अभिषेक, आरती और भोग प्रसाद लगाया गया । भक्तो ने मंदिरों में बाल गोपाल के दर्शन किए  और भगवान को पंचामृत से स्नान कराकर विशेष श्रृंगार किया गया । जन्माष्टमी के इस खास मौके पर  मंदिरों में सुंदर आकर्षक विशेष भव्य श्रृंगार किया गया रंग-बिरंगे झालरो से मंदिर को सजाया गया । शहर के हृदय स्थल मे  स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर और श्री राम मंदिर में भगवान की विभिन्न झांकियां का श्रद्धालुओं ने दर्शन किया श्री राम मंदिर में भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया । रात 12:00 बजे भगवान का जन्म उत्सव पर सभी भक्तगण झूम उठे  आरती के बात प्रसाद वितरण किया गया ।