सक्ती

प्रोजेक्ट डायरेक्टर लीनेस सुमन सिंह ने पौधा रोपण कर पौधा वितरण किया

सक्ती- आंल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम सक्ती क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो  के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट प्रमोटर लीनेस सुमन सिंह ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के तहत आफिसर कालोनी मंदिर परिसर में मौहल्ले के बच्चों के साथ पौधा का महत्व बताते हुए  पौधरोपण कर पौधा वितरण किया और सभी से निवेदन किया कि अपने जीवन में किसी  भी  शुभ अवसरो जैसे जन्म दिन ,विवाह तिथि में अवश्य ही एक पौधे लगा उसका संरक्षण करें ताकि आने वाले पीढ़ी, पशु -पक्षियो जीव- जन्तुओं को उसका लाभ मिल सके और पर्यावरण स्वच्छ रखने अपने आसपास सफाई रखें  प्लास्टिक उपयोग न करें इस अवसर पर सचिव लीनेस निकहत करीम, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ शालू पाहवा, लता नायक,अनीता सिंह, विजया जायसवाल, अनीता राठौर, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।