सक्ती

शास.पूर्व मा.विद्या.धमनी की छात्रा हेमा महंत का लॉन टेनिस में हुआ संभाग स्तरीय चयन

सक्ती /बिर्रा- विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी के शुरू से ही मेधावी छात्रा रही कु हेमा महंत पिता भगीरथी महंत कक्षा 7वीं ने लॉन टेनिस खेल में विकास खंड स्तरीय, जिला स्तरीय से जीतकर संभाग स्तर में चयनित हुई है। हेमा महंत काफी मेहनत कर रहे पढ़ाई में भी मेधावी छात्रा है रायगढ़ में विशेष कोच से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
लॉन टेनिस (या टेनिस) एक लोकप्रिय रैकेट खेल है, जो एकल (एक-एक खिलाड़ी) या युगल (दो-दो खिलाड़ियों की जोड़ी) के रूप में एक आयताकार कोर्ट पर नेट के आर-पार खेला जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य रैकेट से गेंद को इस प्रकार मारना होता है कि विरोधी खिलाड़ी उसे सही से वापस न लौटा पाए। इस खेल में भाग लेकर विजयी हुई
स्पोर्ट टीचर खगेश भारद्वाज का विशेष मार्गदर्शन रहा विद्यालय के नवाचारी शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े के कुशल नेतृत्व में हर क्षेत्रों में बच्चे अपने कौशलों का विकास कर रहे है चाहे वह खेल हो या शिक्षा के क्षेत्र में हो मिडिल स्कूल धमनी का नाम रोशन कर रहे है।
शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े ने कहा बेहद प्रसिद्ध प्रेरक पंक्ति (शेर) है: “रख हौसला वो मंजर भी आएगा, प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा, थककर ना बैठ ऐ मेरे प्यारे विद्यार्थी , मंजिल भी मिलेगी और सारे सपने भी पूरा हो जाएगा।”
छात्रों को बधाई देने हेतु उनके चाचा मार्गदर्शक शिक्षक लम्बोदर दास महंत, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर रामकुमार साहू , एमडीएम प्रभारी बाबू अविनाश बरेठ , चपरासी बीईओ ऑफिस जैजैपुर मिलन जी एवं समस्त शालेय परिवार प्रधान पाठक टिकेश्वर प्रसाद दुबे, वरिष्ठ शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े, शिक्षक मनीष दास बैरागी, संजय कुमार तांजय, हेरोद कुमार भारद्वाज  उनके माता पिता एवं समस्त ग्रामवासियों ने बच्चों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेमा का चयन जिला स्तरीय से राज्य स्तर और नेशनल स्तर में हो ऐसे कामना किए।