शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी से दो छात्रों का हुआ प्रयास परीक्षा में चयन

सक्ती / बिर्रा – विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी के नवाचारी शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े के कुशल मार्गदर्शन में हर वर्ष की तरह 2026 में खुशी कुमारी ख़टर्जी एवं यशकुमार ख़टर्ज़ी ने परचम लहराया है लगातार प्रतिवर्ष बच्चे चयनित हो रहे हैं।
प्रयास परीक्षा परिणाम 2026 -27 का आज परिणाम जारी हो हुआ जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धमनी के प्रतिभावान प्रतिभावान छात्रा खुशी कुमारी ख़टर्जी पिता केशव प्रसाद ख़टर्ज़ी ,यशकुमार ख़टर्ज़ी पिता सत्यनारायण ख़टर्ज़ी का चयन हुआ है , प्रयास परीक्षा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर (विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के) विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली एक विशेष प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी आवासीय विद्यालयों में दाखिला मिलता है, जहाँ कक्षा 9वीं से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ PMT/NEET और JEE जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। गरीब बच्चों के माता- पिता के लिए यह वरदान साबित हुआ l कुछ पालक की परिस्थिति के कारण बाहर अध्ययन नहीं करा पाते उसके लिए यह मिल का पत्थर साबित हुआ।
मिडिल स्कूल धमनी के शिक्षक स्टॉप संस्था प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद दुबे,जगजीवन प्रसाद जांगड़े,मनीष दास बैरागी,संजय कुमार तांजय, हेरोद कुमार भारद्वाज के विशेष मार्गदर्शन से सफल हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी के बच्चे एवं शिक्षक काफी मेहनत करते है बच्चो की अतिरिक्त क्लास लगाकर शिक्षकों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते है।
शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े ने लगातार बच्चो के हित में लगातार काम कर रहे है।
आपको बता दे कि सक्ती खुशी कुमारी ख़टर्ज़ी शुरू से ही मेधावी छात्रा रहे हैं। केंद्रीकृत उच्च प्राथमिक परीक्षा में भी उसने स्थान बनाया है किए हैं NMMSE परीक्षा में सक्ती जिला से में भी इनका चयन हुआ है । विद्यालय के शिक्षकों के साथ- साथ अपने माता – पिता का नाम रोशन किया है। शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े ने बताया कि 14 बच्चे PRAYAS का परीक्षा दिए थे कुछ ही अंक कम होने से चयन नहीं हो पाए परंतु परिणाम से कुछ ही अंक कम हो गए उन्होंने बताया कि हमेशा अपना मेहनत करते रहें सफलता निश्चित ही मिलेगी।
खुशी बेटा को बहुत -बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
विद्यालय परिवार ने बच्ची की उज्जवल भविष्य की कामना किए है जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कुमुदिनी बाग़ द्विवेदी सक्ती,एबीईओ रामकुमार साहू,,बीआरसीसी धरणीधर चंद्रा तथा संकुल केंद्र हसौद ब के सीएसी विश्वनाथ प्रताप टंडन एवं संकुल प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल एवं संकुल ,विकास खंड ,जिला के समस्त शिक्षक शिक्षकाओं ने विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे को बधाई प्रेषित किए।

