सक्ती

दूध महंगा होते ही सक्ती में बढ़ गए 20% पनीर के दाम

₹400/प्रति किलो में बिक रहा है सक्ती की होटलो में पनीर

सक्ती –  जिला मुख्यालय सक्ती में दूध के दामों में ₹5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ ही पनीर के दाम भी 20% तक पड़ गए हैं जो पनीर कुछ दिन पूर्व 340 से 360 रुपए प्रति किलो में बिक रहा था। वह पनीर अब सक्ती की होटलो में ₹400 प्रति किलो हो गया है। तथा दूध के दामों में ₹5 लीटर हुई बढ़ोतरी के पीछे पनीर के दाम बढ़ने की बात कही जा रही है। वहीं पनीर रेस्टोरेंट ढाबो तथा होटल में खाने में सर्वाधिक पसंद किया जाता है। तथा पनीर के दामों में हुई इस वृद्धि से आने वाले दिनों में पनीर से बनी हुई सब्जियां भी महंगी हो जाएगी तो वहीं दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी से चाय भी अब महंगी हो जाएगी ऐसा लगता है।