जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस

“फोटोग्राफर सम्मान दिवस” के रूप में आयोजित हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम

सक्ती / जांजगीर चांपा – जिला फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी, जिला जांजगीर-चांपा सक्ती की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 अगस्त 2026 को होटल ड्रीम प्वाइंट, जांजगीर में विश्व फोटोग्राफी दिवस अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया। संगठन विगत कई वर्षों से इस दिवस को “फोटोग्राफर सम्मान दिवस” के रूप में मनाता आ रहा है। संगठन की कार्यप्रणाली सदैव फोटोग्राफर हित में रही है। जो नई तकनीक और जानकारी फोटोग्राफर नहीं जानते, उन्हें सिखाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण एवं सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर हर वर्ष कुछ न कुछ नया किया जाता है,, संगठन द्वारा सीनियर फोटोग्राफरों का सम्मान, पत्रकारों का सम्मान, परिवार गौरव पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इसके साथ ही जरूरतमंद फोटोग्राफर भाइयों को आकस्मिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। कई बार ग्राहक और फोटोग्राफर के बीच आपसी मनमुटाव की स्थिति भी आई, जिसे संगठन के पदाधिकारियों की सूझबूझ से सफलतापूर्वक सुलझाया गया।
कार्यक्रम में रायपुर से पधारी विशेषज्ञ टीम ने मंच से घोषणा की कि जांजगीर-चांपा जिले में शीघ्र ही एक “फोटो फेयर” का आयोजन किया जाना चाहिए। उनकी इस पहल से जिले के सभी फोटोग्राफरों में उत्साह का माहौल है।संगठन का मानना है कि मिलकर कार्य करने से कौशल में वृद्धि होती है, भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। यही इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश और संगठन का विजन रहा।
जिला संगठन पिछले कई वर्षों से निरंतर फोटोग्राफर हित में कार्य कर रहा है, जिसे जिले के प्रत्येक फोटोग्राफर एवं व्यापारी द्वारा सराहा जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जिला पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समस्त फोटोग्राफर भाइयों के सहयोग के लिए संगठन ने आभार व्यक्त किया।
फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी
जिला जांजगीर-चांपा, सक्ती छत्तीसगढ़

