सक्ती

भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से मानव हर प्रकार के भय से होता है मुक्त – डॉक्टर चरण दास महंत

भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से मानव हर प्रकार के भय से होता है मुक्त - डॉक्टर चरण दास महंत kshititech

सक्ती/मनेंद्रगढ़ ‌। विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत , कोरबा सांसद  ज्योत्सना महंत, पुत्र सुरज महंत के साथ नागपंचमी के पावन पर्व पर जिला मनेद्रगढ़ के सिद्ध बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की परिवार के साथ दुग्ध जल  बेलपत्र चढ़ाकर अभिषेक महाआरती कर भगवान शिव से प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि का मांगा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना सभी मनुष्य को करना चाहिए महादेव की पूजा-अर्चना करने से मानसिक शांति, आरोग्य, और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव को ‘भोलेनाथ’ और ‘आशुतोष’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि वे बहुत जल्दी और सरल भाव से प्रसन्न होने वाले देवता हैं। सच्चे मन से एक लोटा जल  बेलपत्र अर्पित करने मात्र से भक्त के सभी संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं।  शिव जी की उपासना से मन शांत होता है महादेव की शरण में रहने से कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस और संयम मिलता है।