सक्ती

बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना

बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट kshititech
हसदेव नदी और महानदी का बहाव एरिया

सक्ती, 15 अगस्त 2026/कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। जलाशय में पानी की आवक बढ़ने पर इस मिनीमाता जलाशय के 7 गेट खोले गए हैं, लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी डेम की सुरक्षा के लिए बाहर छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण हसदेव नदी में जल भराव अधिक होगा।

हसदेव नदी बहाव क्षेत्र चांपा के बाद महानदी में संगम के बाद शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में महानदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना है, जिससे जांजगीर चाम्पा, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के नागरिक प्रभावित हो सकते हैं। मिरोनी, साराडीह और कलमा आदि बैराज क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार पानी का स्तर नापा जा रहा है।  कोरबा सहित जांजगीर चाम्पा, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिला अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा महानदी तट किनारे बसे सभी गांव के ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि वे अलर्ट मोड पर रहें। प्रशासन की सभी बचाव दल तैनात है।