सक्ती

शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सक्ती- जिले क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमनी स्थित शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला, इंदिरा आवास धमनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि नेतराम मधुकर सरपंच ग्राम पंचायत धमनी ने किया ध्वजारोहण

ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच एवं मुख्य अतिथि नेत राम मधुकर ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों एवं उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य विजय केसी, सरपंच प्रतिनिधि दीपक मधुकर एवं उपसरपंच युवराज साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में साथ ही पंच सम्मेंलाल मधुकर (पंच )लक्ष्मी प्रसाद बंजारे भगवान दास धीरेहे( पंच) भरोस मधुकर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती गायत्री महंत (पंच) श्रीमती अनिता बंजारे ( पंच) श्रीमती फुलेश्वरी मधुकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पूर्णिमा मधुकर आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती तुलसी खटर्जी घुराई बाई महंत धरमीन बाई रोहित कोयल जगदीश खूंटे प्रदीप कुमार खटर्जी कयादास महंत दुखु बंजारे गेंद राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए।
विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती रूपा बंजारे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि नेत राम मधुकर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की सहभागिता से शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।