सक्ती

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलेक्टर ने विभाजन के पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सक्ती – जिला प्रशासन द्वारा भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले एवं विस्थापन का दंश झेलने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों की स्मृति में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर विभाजन के पीड़ितों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
           कार्यक्रम के दौरान विभाजन से प्रभावित दिवंगतजनों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा विभाजन की त्रासदी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी कलेक्टोरेट परिसर पर किया गया। साथ ही इतिहास एवं संघर्ष पर आधारित लघु वृत्तचित्र फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम सहित कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।