
सक्ती। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रसिद्ध एडहेसिव और निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी पिडीलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी उत्सव के तहत कंपनी के प्रतिनिधि सभी डीलर प्रतिष्ठानों में जाकर ’15 अगस्त उत्सव’ मना रहे हैं। इसी कड़ी में सक्ती के स्थानीय डीलर श्री विनायक ट्रेडर्स (राधा कृष्ण मंदिर के पास) में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत श्री विनायक ट्रेडर्स के पूरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान को देशभक्ति के रंग में रंगते हुए केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों व राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में पिडीलाइट कंपनी के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में अंकित श्रीवास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ठेकेदारों को दी गई नए उत्पादों की जानकारी
उत्सव के दौरान क्षेत्र के प्रमुख ठेकेदारों और कारीगरों के लिए एक विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें कंपनी प्रतिनिधि अंकित श्रीवास ने उपस्थित ठेकेदारों को पिडीलाइट के विभिन्न विश्वस्तरीय उत्पादों की तकनीकी विशेषताओं और उनके सही उपयोग के फायदों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर कंपनी की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मानपूर्वक जलपान कराया गया।
पेंट के क्षेत्र में भी कंपनी ने बढ़ाई चमक:-
उल्लेखनीय है कि पिडीलाइट कंपनी लंबे समय से प्लाईवुड, सनमाइका, एक्रेलिक और टाइल्स फिक्सिंग के लिए देश की सबसे भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली एडहेसिव (गोंद/फेविकोल) तथा बेहतरीन वॉटरप्रूफिंग उत्पादों का निर्माण कर रही है। बाजार में अपनी मजबूत पकड़ को और विस्तार देते हुए कंपनी ने अब पेंट (रंग-रोगन) के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर कार्य प्रारंभ कर दिया है, जिसे उपभोक्ताओं और ठेकेदारों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

