डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका में पहली बार होगा 15 अगस्त पर ध्वजारोहण, हनुमान सेवा परिवार करेगा आयोजन


सक्ती- सक्ती शहर के अखराभाटा में स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन शहर की सामाजिक संस्था श्री सिद्ध हनुमान सेवा परिवार ने किया है। तथा श्री सिद्ध हनुमान सेवा परिवार ने विगत महीनो इस मुखर्जी वाटिका को सजाने संवारने एवं इसके जीर्णोद्धार कार्य का बीड़ा उठाया है। एवं लगातार समिति के सदस्यों द्वारा इस दिशा में काम किया जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह 9:30 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल होंगे एवं इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

