सक्ती
हरेली पर्व के पूर्व अवैध महुआ शराब के ठिकाने मे आबकारी विभाग की कार्रवाई

सक्ती – कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा अवैध महुआ मदिरा बनाने के बड़े बड़े ठिकानों पर आबकारी विभाग को छापा मार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। हरेली त्यौहार के पूर्व आज 11 अगस्त आबकारी वृत्त सक्ती के वार्ड नंबर 1 में छोटी नहर किनारे सामूहिक टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें अलग अलग जगह गड्ढे में छिपाकर रखा 85 बोरियों प्रत्येक में 15 किलो, 20 प्लास्टिक डिब्बे प्रत्येक में 20 किलो कुल 1675 किलो महुआ लाहन जिससे महुआ मदिरा बनायी जानी थी। बरामद कर मौके पर ही सैंपल लेकर नष्ट किया गया। विभिन्न बोतलों और डिब्बे में भरी 145 लीटर महुआ मदिरा बरामद की गई।

