सक्ती

विश्व आदिवासी दिवस पर सक्ती में निकली रैली का हुआ स्वागत

विश्व आदिवासी दिवस पर सक्ती में निकली रैली का हुआ स्वागत kshititech

सक्ती – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी समाज द्वारा सक्ती में भव्य रैली निकाली गई। रैली में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, ध्वज और नारों के साथ निकली रैली ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्रीमती विद्या सिदार का सम्मान दुल्हन साड़ी शो-रूम, बुधवारी बाजार, सक्ती के संचालक विकास अग्रवाल एवं प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
दुल्हन साड़ी शो-रूम के संचालक विकास अग्रवाल एवं प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना हमेशा से उनका प्रयास रहा है। हर वर्ष विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दुल्हन साड़ी शो-रूम की ओर से आदिवासी समाज के सम्मान एवं कार्यक्रम में सहभागिता का प्रयास किया जाता है।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य रैली ने समाज में एकता, भाईचारे और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।