सक्ती

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

सक्ती- जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा हसौद में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा। जिले के इच्छुक विद्यार्थी, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी शासकीय अथवा शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हैं तथा जिनका प्रवेश 31 जुलाई 2025 तक हुआ है, आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना आवश्यक है। पात्र विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाकर 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।